{"_id":"5fe617148ebc3e3e805965c1","slug":"37-thousand-fake-people-will-not-get-kisan-samman-nidhi-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 37 हजार फर्जी लोगों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 37 हजार फर्जी लोगों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि
Sat, 26 Dec 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
अमर उजाला के खुलासे के बाद हिमाचल प्रदेश के 37 हजार फर्जी किसानों के खातों में इस बार दो-दो हजार रुपये की किसान सम्मान निधि नहीं आएगी। प्रदेश सरकार ने इनके आवंटन पर रोक लगा दी है। अपात्र होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर हजारों फर्जी किसान कई किस्तें डकार गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने हिमाचल के 9.23 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि की दो हजार रुपए की तीसरी किस्त जारी कर दी है। प्रदेश के कृषि निदेशक डा. नरेश कुमार बधान ने कहा कि प्रदेश में कुल 9.60 लाख किसान हैं।
विज्ञापन
इनमें से कुल 9.23 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान निधि के लिए पात्र हैं। इन किसानों के खाते में दो हजार रुपए की तीसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। इनमें प्रदेश पात्र किसान और बागवान शामिल हैं।
विज्ञापन