फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3644 Houses for poor family will be made in himachal, under Pradhanmantri Awas yojna.

हिमाचल में इस साल बनेंगे 3,644 गरीबों के घर, मिलेगा ज्यादा पैसा

Fri, 29 Jul 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jul 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
3644 Houses for poor family will be made in himachal, under Pradhanmantri Awas yojna.

हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस साल 3,644 गरीब परिवारों के घर बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार अब घर बनाने के लिए 75 हजार की बजाय 1.30 लाख रुपये देगी।

विज्ञापन


पात्र गरीबों का चयन बीपीएल-आईआरडीपी सूची नहीं, बल्कि 2011 में हुए सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित जनगणना सर्वे के आधार पर होगा। प्रदेश सरकार ने वीरवार को सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर हफ्ते में पात्र परिवारों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भवन निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने से लंबे समय से घर बनाने की राशि बढ़ाने की मांग उठ रही थी। 75 हजार रुपये में गरीब परिवार दो कमरों का मकान भी नहीं बना पा रहे थे। मकान के साथ शौचालय तो बन ही नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिलते थे 75 अब मिलेंगे 1.30 लाख

3644 Houses for poor family will be made in himachal, under Pradhanmantri Awas yojna.

पात्र लोगों को घर का काम पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा था। ग्रामीण विकास विभाग का मानना है कि अब 1.30 लाख रुपये से भवन और शौचालय बना सकेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना रखा है।

इसमें पहले लोगों को मकान बनाने के लिए 48 हजार रुपये मिलते थे। उसके बाद केंद्र ने इसे बढ़ाकर 75 हजार और अब इसे 1.30 लाख रुपये किया है। मैदानी राज्यों में पात्र लोगों को 1.20 लाख की राशि मिलेगी।  

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की राशि बढ़ा दी गई है। अब लोगों को 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। जिलों को पात्र लोगों की सूची देने को कहा है।- सी सेलवम, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed