फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   35 people report negative who came in contact with COVID-19 positive female doctor

पॉजिटिव महिला डॉक्टर के संपर्क में आए 35 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 27 Apr 2020 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
35 people report negative who came in contact with COVID-19 positive female doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट के निजी अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव महिला चिकित्सक के संपर्क में आए कांगड़ा जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर हैं। महिला डाक्टर के संपर्क में आए कांगड़ा जिले के सीमांत इलाकों के 13 लोगों के अलावा जांच के लिए भेजे गए कुल 56 में से 35 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


अमृतसर में भेजे सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इन लोगों में कोरोना संबंधी कोई लक्षण नहीं पाया गया है। अस्पताल की पॉजिटिव महिला डॉक्टर के संपर्क में आए कांगड़ा जिले के 13 में से 8 लोगों के सैंपल भी रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार रात तक आ सकती हैं। हैरानी की बात यह हैं 24 अप्रैल को महिला डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कांगड़ा जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग में सामने आए 13 में से 5 लोगों के अभी तक भी सैंपल नहीं लिए जा सके हैं।
विज्ञापन


पठानकोट की पॉजिटिव महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है। इनमें से आठ लोगों के रविवार को ही नूरपुर अस्पताल में ले लिए गए हैं और कुछ के पहले ही टेस्ट हो गए हैं। अब सिर्फ किसी एक बुजुर्ग महिला का सैंपल लेना शेष हैं, जिसका एक-दो दिन में गाड़ी भेजकर सैंपल ले लिया जाएगा।--डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉटस्पॉट अनूही के 13 सैंपल भी सामान्य
जवाली उपमंडल में हॉटस्पॉट घोषित अनूही गांव में 13 लोगों की रिपोर्ट भी सामान्य आई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed