फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   34 thousand students vaccinated on first day of Covid vaccination campaign by himachal education department

12 हजार विद्यार्थियों समेत 34 हजार ने लगवाई पहले दिन वैक्सीन

Mon, 28 Jun 2021 11:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 11:05 PM IST
सार

कॉलेजों में एक जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू होनी है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं से पहले सभी पात्र विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए सोमवार को वैक्सीन अभियान चलाया।

विज्ञापन
34 thousand students vaccinated on first day of Covid vaccination campaign by himachal education department
मंडी बाल स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉलेज परीक्षाएं शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को विशेष अभियान में 12 हजार विद्यार्थियों सहित कुल 34 हजार ने वैक्सीन लगाई। 17 हजार अभिभावक और 2762 शिक्षक भी इसमें शामिल हुए। मंगलवार को भी प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में बनाए गए 200 केंद्रों में वैक्सीन लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


कॉलेजों में एक जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू होनी है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं से पहले सभी पात्र विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए सोमवार को वैक्सीन अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेजों के 7197 विद्यार्थियों, 410 शिक्षकों, 282 गैर शिक्षकों, 18 अंशकालिक जलवाहकों और 1525 अभिभावकों ने वैक्सीन लगवाई। कॉलेजों में सोमवार को कुल 9432 वैक्सीन लगाई गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूलों में 2352 शिक्षकों, 620 गैर शिक्षकों, 435 अंशकालिक जलवाहकों, 357 मिड डे मिल वर्करों, 18 वर्ष से अधिक आयु के 4868 विद्यार्थियों, 16168 अभिभावकों ने वैक्सीन लगाई। सोमवार को प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में कुल 34232 वैक्सीन लगाई गई। इसमें 17693 अभिभावक, 12065 विद्यार्थी, 357 मिड डे मिल वर्कर, 451 अंशकालिक जलवाहक, 902 गैर शिक्षक और 2762 शिक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगाने में कांगड़ा जिला रहा अव्वल
वैक्सीन लगाने में सोमवार को कांगड़ा जिला अव्वल रहा। जिले के स्कूल-कॉलेजों में कुल 9631 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शिमला में 4605, ऊना में 3391, चंबा में 2303, कुल्लू में 1221, बिलासपुर में 552, हमीरपुर में 658, किन्नौर में 13, मंडी में 933, सोलन में 756, सिरमौर में 737 को वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed