फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   33 thousand new voters for 2017 himachal vidhan sabha election

विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे इतने युवा मतदाता

Fri, 20 Jan 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jan 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
33 thousand new voters for 2017 himachal vidhan sabha election

हिमाचल में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पहली बार 33,287 युवा मतदाता वोट डालेंगे। ये 18 से 19 की उम्र के होंगे। इस बार कुल 88,116 नए मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 33,287 हैं तो 19 से अधिक आयु वर्ग में 54,829 नए मतदाता हैं। 

विज्ञापन


कुल 70 लाख की जनसंख्या में से राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,11,756 मतदान कर सकेंगे, जिनमें 24,58,881 पुरुष और 23,52,875 महिलाएं होंगी। प्रदेश की जनसंख्या का लिंग अनुपात 972 है, जबकि मतदाताओं का 957 है। ऐसे में 1000 पुरुष मतदाताओं पर केवल 957 महिलाएं ही वोटर होंगी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने दी है। 
विज्ञापन


नरेंद्र चौहान ने कहा कि 45,594 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन, दोहरे पंजीकरण आदि के कारण मतदाताओं सूचियों से हटाए गए हैं। इन्हें हटाने के बाद मतदाताओं की संख्या में 42,522 की असल बढ़ोतरी हुई है।समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 90,320 मतदाता सुलह निर्वाचन क्षेत्र और सबसे कम 22,686 मतदाता लाहौल एवं स्पीति निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि प्रदेश के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य 1 जनवरी 2017 तक पूरा हो चुका है। फोटोयुक्त मतदाता सूची 2017 का 10 जनवरी 2017 को अंतिम प्रकाशन हो चुका है। प्रारूप प्रकाशन में 1 अक्तूबर 2016 को प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुुल 47,69,234 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।

उन्होंने कहा कि इस अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एडीएम, एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जैसे तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कार्यालयों में या प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है। 

वेबसाइट पर देखें मतदाता सूची में अपना नाम 
राज्य के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग के इंटरनेट वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in पर उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि इस वेबसाइट पर भी कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता


सूचियों की पीडीएफ फाइलों की सीडी मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला के कार्यालय या संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed