फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   329 seats Vacant in Polytechnic Institutes Spot Counselling on 7 and 8 August 2023

Dharamshala News: बहुतकनीकी संस्थानों में 329 सीटें खाली, दो दिन होगी स्पॉट काउसलिंग

Sun, 06 Aug 2023 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदल ने बताया कि चंबा और रोहडू में चल रहे बहुतकनीकी संस्थानों में दो नए कोर्स शुरू किए हैं। दोनों ही कोर्सों के लिए 30-30 सीटें रखी गई हैं। इसमें अभ्यर्थियों ने खासी रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
329 seats Vacant in Polytechnic Institutes Spot Counselling on 7 and 8 August 2023
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूबे के 16 बहुतकनीकी संस्थानों में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्सों में 329 सीटें अभी खाली चल रही हैं। खाली रही इन सीटों को भरने के लिए सात और आठ अगस्त को सुंदरनगर में स्पॉट काउंसिलिंग होगी। इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर, ऑटोमोबाइल और आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप कोर्स में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


इधर, चंबा में मेक्ट्रॉनिक्स और रोहडू में कंप्यूटर विद आईओटी कोर्स को शुरू किया गया है। दोनों ही कोर्सों के लिए 30-30 सीटें रखी गई हैं। पहली बार शुरू हुए इन कोर्सों में अभ्यर्थियों का खासा रुझान देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदल ने बताया कि चंबा और रोहडू में चल रहे बहुतकनीकी संस्थानों में दो नए कोर्स शुरू किए हैं। दोनों ही कोर्सों के लिए 30-30 सीटें रखी गई हैं। इसमें अभ्यर्थियों ने खासी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


रोहडू में शुरू हुए कंप्यूटर विद आईओटी में सात और चंबा में शुरू हुए मेक्ट्रॉनिक्स में 12 सीटें शेष बची हैं। सात और आठ अगस्त को राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में होने वाली स्पॉट कांउसलिंग के बाद रिक्त पड़ी यह सीटें भी भर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed