फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   326 questions asked in Himachal Assembly's cold session, four bills passed

हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र में गूंजे 326 सवाल, चार विधेयक पारित

Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
326 questions asked in Himachal Assembly's cold session, four bills passed

हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र धर्मशाला में कुल 326 प्रश्न गूंजे। इसमें 220 तारांकित और 106 अतारांकित शामिल हैं। नियम -61 के तहत 1 प्रस्ताव, नियम - 62 के तहत 10 प्रस्ताव, नियम- 61 के तहत 1 प्रस्ताव, नियम 130 के तहत 5 प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


 इसके अतिरिक्त नियम 101 के तहत पिछले सत्र में प्रस्तुत संकल्प पर भी चर्चा हुई। छह दिन सदन में 28 घंटे 50 मिनट कार्यवाही चली। पिछले 15 साल में यह सबसे अधिक कार्यवाही चलने का नया रिकॉर्ड बन गया है।
विज्ञापन


शीत सत्र अभी तक चार दिन का होता था, लेकिन इस बार छह दिनों तक कार्यवाही चली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सत्र के दौरान जानकारी दी कि चारों विधेयकों को पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम - 324 के तहत विशेष उल्लेख के माध्यम से 17 विषय सभा में उठाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज और सदन के दोनों पक्षों सहित उपाध्यक्ष का आभार जताया।


35 में 31 सीटिंग हुई इस साल
विधानसभा नियमों के तहत साल में 35 सिटिंग का होना अनिवार्य है लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते 4 सिटिंग कम हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के चलते बजट सत्र कम करना पड़ा। कोशिश की जा रही थी कि सभी सिटिंग हो, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अगले साल इसका ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed