फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   32 new assistant professors appointed in colleges of himachal pradesh

कॉलेजों को मिले 32 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, इन विषयों में हुईं नियुक्तियां

Mon, 09 Jul 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
32 new assistant professors appointed in colleges of himachal pradesh

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में राज्य लोक सेवा आयोग की सिफारिशों पर शिक्षा और राजनीति शास्त्र विषय में 32 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ कॉलेज भी अलॉट कर दिए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त हुए इन शिक्षकों को 21,600 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विषय में 14 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति दी गई है। अनुपमा कटोच को हमीरपुर, गौरव महाजन को धर्मशाला, प्रियंका वर्मा को नाहन, रानी पालमपुर, करण कुमार ऊना, अमित शर्मा घुमारवीं, निशा मानटा नालागढ़, पवन कुमार जोगिंद्रनगर, शुक्ला रानी कुल्लू, परनीता कुमारी चंबा, सोनिका सोमवाल बिलासपुर, अजिंद्र सिंह रामपुर, सुमन भारद्वाज मंडी और रंजना कुमारी को सोलन कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


राजनीति शास्त्र विषय में 18 नए असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं। इनमें सोनिया चौधरी को इंदौरा, बसंत लाल ठियोग, अजय कुमार भलेई, बिंदिया चंदेल धर्मपुर, सूरज मनी मंडी, शशि किरण जयनगर, प्रेमदास भरमौैर, देवेंद्र सिंह चौपाल, नरेश कुमार पांगी, मनीला गुप्ता दाड़लाघाट, करण मोहिल सलूणी, डिंपल ठाकुर दिग्गल, भारती गुप्ता घुमारवीं, केवल कृष्ण तेलका, मीनाक्षी जोहल चंबा, जय किरण अंब, ममता ठाकुर शर्मा रामशहर और वेद प्रकाश को भराली कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति शास्त्र के पांच असिस्टेंट प्रोफेसर बदले- शिक्षा विभाग ने राजनीति शास्त्र विषय के पांच असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें प्रतिभा को भराली कॉलेज से पांवटा साहिब कॉलेज, सुरेंद्र सिंह पांगी से हरीपुर मनाली, राकेश कुमार हरीपुर मनाली से कुल्लू, कपूर चंद पांवटा साहिब से आनी और विपन कुमार को ठियोग से आरकेएमवी शिमला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed