{"_id":"5c40ba4abdec22739521681b","slug":"31547745866-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज में आज पहुंचेंगे एनसीसी के सैकड़ों कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली कॉलेज में आज पहुंचेंगे एनसीसी के सैकड़ों कैडेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आज से संजौली कॉलेज में प्रदेशभर के बेस्ट एनसीसी कैडेट पहुंच जाएंगे। यहां करीब 350 एनसीसी महिला और पुरुष कैडेट इस स्टेट आरडी कैंप में शिरकत करेंगे। कैंप 18 से 27 जनवरी तक चलेगा।
कैंप कमांडर कर्नल एसएस सिनसिनवार की देखरेख में होने वाले इस कैंप में से 44-44 महिला और पुरुष कैडेट राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के लिए चयनित किए जाएंगे। फायरिंग में से कुल 32 कैडेटों
विज्ञापन
का चयन होगा। इनमें से बेस्ट 16 कैडेट राज्य स्तरीय शूटिंग टीम के लिए चुने जाएंगे। यह टीम राष्ट्रीय स्तर की एनसीसी शूटिंग स्पर्धा में हिस्सा लेगी। कैंप कमांडर कर्नल सिनसिनवार ने बताया कि इस कैंप के दौरान केडेट्स भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर ग्रुप डिस्कशन करेंगे। इस दौरान फायरिंग, ड्रिल की स्पर्धाओं के साथ ही सांस्कृतिक स्पर्धाएं तथा गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। बताया कि 18 से 27 जनवरी तक होने वाले इस कैंप में शुक्रवार को प्रदेश भर से चुनकर आए कैडेट पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस सालाना कैंप से चुने जाने वाले कैडेट राज्य स्तरीय समारोह में होने वाली मार्चपास्ट सलामी परेड में भाग लेंगे। कैंप कमांडर के साथ कैंप संचालन में दो जूनियर कमीशंड आफिसर और आठ नॉन कमीशंड आफिसर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
कैंप के लिए तैयारियां पूरीं
कर्नल सिनसिनवार ने बताया कि कैंप के लिए अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर वर्ष स्टेट आरडी कैंप शिमला में ही आयोजित किया जाता है। इसमें एनसीसी 7 एचपी (आई) को कैंप आयोजन की जिम्मेदारी मिलती है। इसके लिए सभी मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेशभर से केडेट्स शिमला पहुंच जाएंगे।