{"_id":"5bccbaadbdec22722526ccf8","slug":"31540143789-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही टिकट पर किसी भी ट्रेन-कोच में कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही टिकट पर किसी भी ट्रेन-कोच में कर सकेंगे सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कालका-शिमला ट्रैक पर रेलवे 25 अक्तूूबर से सैलानियों के लिए हॉप ऑन हॉप ऑफ सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस नई सुविधा से सैलानी कालका-शिमला ट्रैक पर एक ही टिकट पर किसी भी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। साथ ही किसी भी स्टेशन पर उतरने के बाद दोबारा किसी भी ट्रेन में बैठ सकेंगे। इस सेवा के तहत यात्रियों को किसी भी ट्रेन के किसी भी कोच में सफर करने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
यह टिकट एक दिन, दो दिन या तीन दिन के लिए वैध होगा जो बस पास की तरह काम करेगा। ऐसी सुविधा रेलवे पहली बार करने जा रहा है। एक दिन का टिकट व्यस्कों के लिए 500 जबकि बच्चों के लिए 250 रुपये का होगा। कालका से शिमला के बीच किसी भी रेलवे स्टेशन पर सैलानी इस नई सुविधा के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। डीसीएम अंबाला प्रवीण द्विवेदी नई योजना शुरू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
यह रहेंगी दरें
- 1 दिन का टिकट व्यस्क 500, बच्चा 250 रुपये
- 2 दिन का टिकट व्यस्क 800, बच्चा 400 रुपये
- 3 दिन का टिकट व्यस्क 1000, बच्चा 500 रुपये