{"_id":"5b69d57a4f1c1b54638b6e55","slug":"31533662586-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर-सांगटी की 3 बावड़ियों के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर-सांगटी की 3 बावड़ियों के सैंपल फेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में तीन और बावड़ियों से भरे पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। विकासनगर के देवनगर इलाके की उन दो बावड़ियों के सैंपल भी फेल पाए गए हैं जिनका पानी सैकड़ों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आईजीएमसी की जांच रिपोर्ट में देवनगर मैदान के पास और नाले की दोनों बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। इन बावड़ियों के आसपास काफी किराएदार भी रहते हैं जो मकानमालिक से कम पानी मिलने के कारण इनका पानी पीने के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक बावड़ी में नगर निगम ने फिल्टर सिस्टम भी लगाया है लेकिन इसके बावजूद इसका पानी पीने योग्य नहीं है। निगम ने दोनों बावड़ियों पर लिखित में चेतावनी जारी कर इसे पीने के लिए इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। वार्ड पार्षद रचना ने बताया कि आजकल भी कई परिवार इस बावड़ी का पानी भरते हैं। लोगों को पानी उबालकर ही इस्तेमाल करने को कहा गया है। वहीं लोअर सांगटी स्थित बावड़ी के सैंपल भी फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
परियोजनाओं में गाद, कई घंटे बंद रही पंपिंग
बारिश के चलते गिरि और गुम्मा परियोजना में मंगलवार सुबह गाद आने से पंपिंग काफी देर ठप रही। सुबह आठ बजे पंपिंग शुरू नहीं हो पाई। दस बजे के बाद गाद कम होने पर पानी की लिफ्टिंग शुरू की गई। शहर को करीब 41 एमएलडी पानी सप्लाई किया है। अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने कहा कि अब सप्लाई सामान्य है। बुधवार को शहर में तय शेड्यूल के अनुसार ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन