फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एंबुलेंस सड़क में फंसी

एंबुलेंस सड़क में फंसी

Tue, 05 Dec 2017 09:46 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस सड़क में फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। रिज मैदान में पुलिस के स्थापना दिवस को लेकर चल रही रिहर्सल आम जनता समेत मरीजों को भारी पड़ रही है। रिहर्सल के दौरान पूरे रिज मैदान में रस्सियां लगाकर रास्ता सील कर दिया जाता है। इस कारण रिज मैदान से आने वाली एंबुलेंस और पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
मंगलवार को आशियाना से लक्कड़ बाजार एंट्री तक रस्सियों से पूरी सड़क को सील किया गया। इस बीच एंबुलेंस आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार एंट्री प्वाइंट पर पहुंची। रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस जाम में फंसी रही। वहीं जब रिहर्सल बंद हुई उसके बाद ही एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ता दिया गया। एंबुलेंस को एचपीएमसी के पास से न भेजकर उसे चर्च वाले रास्ते से भेजा गया। वहीं दूसरी ओर केएनएच की ओर से आई एंबुलेंस भी इसी फंस गई।
विज्ञापन

---
कई एंबुलेंस रीगल से भी लौटीं
कई एंबुलेंस को डीडीयू अस्पताल भी जाना था। ऐसे में जब चालकों को रास्ता जाम होने की बात पता लगी तो आईजीएमसी की ओर से आने वाली कुछ एंबुलेंस चालक गाड़ियों को वैकल्पिक रास्तों से लेकर गए। कुछ एंबुलेंस चालक तो रीगल से ही लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्टेज के पास चलने लायक रास्ता भी नहीं छोड़ा
एचपीएमसी के पास पुलिस ने स्टेज भी बनाया है। मंगलवार को स्टेज के पीछे से ही आवाजाही रखी गई। इस बीच जब लोग यहां से गुजरने लगे तो एक साथ दो लोगों का साथ गुजरना मुश्किल हो गया। कई लोग यहां पर गिरने से भी बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed