फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हाईकोर्ट की स्टेनो भर्ती परीक्षा में बवाल

हाईकोर्ट की स्टेनो भर्ती परीक्षा में बवाल

Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की स्टेनो भर्ती परीक्षा में बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मैहली स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में प्रदेश हाईकोर्ट की स्टेनो भर्ती परीक्षा के लिए हुई टाइपिंग टेस्ट में अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था और नकल के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर शाम करीब सवा छह बजे से सवा सात बजे तक जमकर वबाल हुआ। मौके पर बुलाई गई पुलिस की मदद से इन युवाओं को बाहर निकाला गया।
परीक्षा देने आए ऋषभ लोबियाल, पारूल राजवार, मयंक शर्मा, अंशु गर्ग, छवि पंवर और आकाश का आरोप है कि उन्हें टेस्ट के लिए सुबह दस बजे बुलाया गया था। पहला बैच पांच घंटे बाद बाहर निकला, जबकि टेस्ट सिर्फ डेढ़ घंटे का ही था। देर शाम सवा छह बजे उन्हें टेस्ट देने को अंदर बुलाया गया। आरोप लगाया कि अंदर मोबाइल से नकल करवाकर कुछ लोगों की मदद करवाई गई। इसका विरोध करने पर उन्हें पुलिस की मदद से बाहर कर दिया गया। इस बीच आयोजकों और अभ्यर्थियों के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए जबरन बस स्टैंड तक पहुंचाया।
विज्ञापन

परीक्षा देने आईं युवतियों को भी धक्के देकर बाहर करने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करवाए जाने और परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक इंतजार किया। सुबह से इंतजार कर रहे कई अभ्यर्थी बिना टेस्ट दिए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। लैब से बाहर किए गए इन अभ्यर्थियों ने कहा कि वे मामले को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन से भी लिखित में शिकायत करेंगे और परीक्षा रद्द कर दोबारा करवाए जाने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed