फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सफाई कर्मियों की हड़ताल से वार्डों में नहीं उठा कूड़ा

सफाई कर्मियों की हड़ताल से वार्डों में नहीं उठा कूड़ा

Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल से वार्डों में नहीं उठा कूड़ा
शिमला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था ठप रही। शहर के किसी भी वार्ड से कूड़ा नहीं उठ पाया। मालरोड, रिज मैदान समेत शहर के बाजारों और उपनगरों में गंदगी का माहौल बना रहा। कई वार्डों में एमसी ने जो कलेक्शन प्वाइंट्स बनाए थे वहां भी निगम की गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। उधर, नगर निगम और सैहब कर्मचारियों की मांगों से जुड़े मामले पर लेबर कोर्ट में भी सुनवाई हुई। निगम प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिराम ठाकुर कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। कोर्ट में भी सैहब कर्मचारियों को प्रशासन के साथ बैठकर मामला सुलझाने की ही बात कही गई। वहीं, सैहब कर्मी एजीएम होने तक हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि पिछली बार निगम ने एजीएम में मांगें पूरा होने का भरोसा देकर कर्मचारियों को वापस काम पर बुला लिया था। लेकिन अबकी बार कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक एजीएम नहीं हो जाती और उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन ने चेतावनी दी है कि चाहे कर्मचारियों को इस माह वेतन के बिना ही रहना पड़े तो वे तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed