फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में तकरीर पढ़ने को लेकर तनाव

जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में तकरीर पढ़ने को लेकर तनाव

Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में तकरीर पढ़ने को लेकर तनाव
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर तकरीर पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। पांवटा जामा मस्जिद में आसपास क्षेत्र से कुछ लोग नमाज पढ़ने आए थे जो तकरीर पढ़ना चाहते थे, लेकिन स्थानीय मस्जिद कमेटी ने बाहरी लोगों के दखल पर नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिन और डीएसपी प्रमोद चौहान को पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। उसके बाद मस्जिद में शांति पूर्वक तरीके से नमाज हुई। इस दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांवटा जामा मस्जिद में किसी दूसरे क्षेत्र से कुछ लोग आए थे। इसमें से एक व्यक्ति नमाज के बाद तकरीर पढ़ने की जिद करने लगा जिसका स्थानीय जामा मस्जिद कमेटी प्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पांवटा में मुस्लिम अपनी मस्जिदों में देखरेख व तमाम धार्मिक गतिविधियां खुद ही करते आ रहे हैं। इसलिए बाहरी लोगों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी। इससे स्थानीय क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका रहती है। किसी तरह भी कट्टरपंथियों को मस्जिद में तकरीर (भाषण) के लिए आने का विरोध किया जाएगा। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के अधिकतर सदस्य इसके खिलाफ है। जबकि वहां आए लोगों ने खुलेआम ऐलान किया कि तकरीर करवा कर ही रहेंगे। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों तक को धमकाने का प्रयास किया। इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा से की गई है। उसके बाद एसपी सिरमौर व डीएसपी पांवटा टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। दोनों ही पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। आपसी तनाव को देखते हुए पुलिस बल मस्जिद परिसर के आसपास तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed