फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   31 new assistant professor appointed for colleges.

कॉलेजों को मिले 31 असिस्टेंट प्रोफेसर, ये रहेगी सैलरी

Wed, 21 Oct 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Oct 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
31 new assistant professor appointed for colleges.

लोक सेवा आयोग के चयन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर के 31 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेजों में नियुक्ति दी है। एक सप्ताह के भीतर कॉलेजों में ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। ज्वाइनिंग नहीं देने की सूरत में नियुक्ति को रद माना जाएगा। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रतिमाह 21600 रुपये का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


एक माह की ड्यूटी के बाद एक कैज्युल लीव मिलेगी। इसके अलावा दस मेडिकल लीव और महिलाओं को 12 सप्ताह का मातृ अवकाश मिलेगा। नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स और इकोनामिक्स विषय के हैं। कॉमर्स विषय में कविता कुमरा को अर्की कॉलेज, विरेंद्र बेरी को चुवाड़ी कॉलेज, पल्लवी बेरी को चंबा, भूषण आजाद को नेरवा, सुरेंद्र कुमार को इंदौरा कॉलेज में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मोहित प्रकाश को रामपुर कॉलेज, संधीरा देवी को सरस्वती नगर, पूजा को ढलियारा, शिवानी सबरवाल को हरीपुर गुलेर, कंचना देवी को सरकाघाट, विद्या देवी को करसोग, मनीष सूद को घुमारवीं, सुरेश कुमार को हरीपुर गुलेर, सीमा शर्मा को जोगिंद्रनगर, इंद्र्रजीत सिंह को इंदौरा, अरुण कुमार को शिलाई, मस्त राम को पांवटा साहिब, अंजू कुमारी को धर्मपुर कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोनोमिक्स विषय में यशपाल सिंह को पांवटा साहिब, हीरा सिंह को नगरोटा बगवां, टेक सिंह को सरकाघाट, मोनिका शर्मा को नगरोटा सूरियां, लोकेश को कुंडिया, रजनीश कुमार को कुल्लू, नीतू सिन्हा को रामपुर, हाकम चंद को चंबा, सुनीता कुमारी को नूरपुर, नीरज कौशल को देहरी, मंजीत सिंह को चुवाड़ी, गोपाल शर्मा को लंज और गुरमेल सिंह को दौलतपुर चौक कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed