{"_id":"581968d84f1c1bc1324369fb","slug":"300-new-buses-will-be-included-in-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में शामिल होंगी 300 नई बसें, इन रूटों पर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी में शामिल होंगी 300 नई बसें, इन रूटों पर चलेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इसी सप्ताह से नई बसों की खेप आनी शुरू होगी। परिवहन निगम कुल 300 नई बसें खरीद रहा है। इनमें 50 बसें बनकर तैयार हैं। कंपनी ने परिवहन निगम को इस बारे में सूचित कर दिया है। कुल बसों में 100 बसें छोटी यानी 30 सीटर होंगी, जबकि अन्य 37 और 47 सीटर की बसें हैं।
विज्ञापन
छोटी बसों को शहरों और बड़ी बसों को हिमाचल के लॉंग रूट और बाहरी राज्यों के लिए चलाया जाएगा। नई बसें आने से निगम के बड़े में बसों की संख्या 3 हजार के करीब हो जाएगी। इनमें करीब दो दर्जन ऐसी बसें हैं, जिनके 10 साल पूरे होने वाले हैं। निगम का कहना है कि इन बसों को नीलाम किया जाएगा। इन रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भर्ती किए चालक, परिचालकों का टोटा
एचआरटीसी में चालकों की कमी पूरी हो गई है। हाल ही में निगम ने चालकों की भर्ती की है। वहीं, परिचालकों की भारी कमी चल रही है। प्रशिक्षु कंडक्टरों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
16 लग्जरी बसें भी खरीदेगा एचआरटीसी
हमीरपुर। एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 16 लग्जरी बसें शामिल होंगी। इन्हें मार्च 2017 से पहले निगम के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। लग्जरी बसों में वोल्वो बसों की तरह सुविधाएं होंगी, जबकि वोल्वो बसों की अपेक्षा इनमें 25 फीसदी किराया कम होगा। वोल्वो बसों की तरह इन बसों को भी लंबे रूटों पर ही चलाया जाएगा।
'एचआरटीसी के बेड़े में इसी सप्ताह नई बसें आनी शुरू हो जाएगी। कंपनी में कई बसें बनकर तैयार हैं। कुल 300 बसें आनी है। इसके अलावा बेड़े में 16 नई लग्जरी बसों को शामिल किया जा रहा है।'- जीएस बाली, परिवहन मंत्री