फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 Percentage discount on HPTDC Hotel

पर्यटन निगम के होटलों में 30 फीसदी की छूट

Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
30 Percentage discount on HPTDC Hotel
कोरोना के बीच पर्यटन को उभारने की कवायद शुरू, निजी होटल भी दे रहे ऑफर
विज्ञापन

बर्फबारी का लुत्फ उठाने आने वाले सैलानियों को सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला सहित प्रदेश का रुख कर रहे सैलानियों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने पर 30 फीसदी छूट मिलेगी। निगम ने 31 मार्च तक के लिए अपने सभी होटलों के लिए यह ऑफर जारी किए हैं।
क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के बाद विंटर टूरिस्ट सीजन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए यह छूट जारी की है। हिल्सक्वीन शिमला के होटल हालिडे होम, फागू के एप्पल ब्लॉसम, नारकंडा के होटल हाटू, खड़ापत्थर के गिरी गंगा रिजार्ट, रोहड़ूू के होटल चांशल, होटल गोल्फ गलेड नालदेहरा सहित प्रदेश के सभी होटलों के लिए 30 फीसदी छूट का ऑफर जारी किया है।
विज्ञापन

शिमला के अलावा मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए शिमला सहित हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करने वाले सैलानियों के लिए निगम के होटलों में ठहरने पर 30 फीसदी की छूट देने का फैसला लिया है। आगामी 31 मार्च तक सैलानी इस छूट का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार प्रसार
पर्यटन विकास निगम सैलानियों के लिए जारी विंटर डिस्काउंट को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार कर रहा है। एचपीटीडीसी की वेबसाइट, फेसबुक पेज और पर्यटक सूचना केंद्रों पर बैनर पोस्टर लगा कर इस छूट का प्रचार किया जा रहा है।

निजी होटलों और ट्रेवल
एजेंटों ने जारी किए ऑफर
बर्फबारी के सीजन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए निजी होटल, ट्रेवल एजेंट और साहसिक गतिविधियां आयोजित करने वालों ने भी ऑफर जारी किए हैं। कुछ होटल चार दिन की बुकिंग पर एक दिन मुफ्त ठहरने का ऑफर दे रहे है तो ट्रेवल एजेंट शिमला और मनाली घूमने पर कमरों के किराये में 40 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। साहसिक गतिविधियां आयोजित करने वालों ने भी डिस्काउंट पैकेज जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed