फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 percent sewerage cess will be charged on water bills in shimla

50 नहीं अब 30 फीसदी देना होगा सीवरेज सेस

Mon, 04 Jan 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
30 percent sewerage cess will be charged on water bills in shimla

पानी के बिल पर 50 फीसदी सीवरेज सेस का बोझ झेल रहे शहर के करीब तीस हजार उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने आंशिक राहत दी है। नगर निगम क्षेत्र में अब 50 के स्थान पर 30 फीसदी सीवरेज सेस वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


नगर निगम ने प्रदेश सरकार से सीवरेज सेस 50 से घटाकर 15 फीसदी लागू करने की मांग की थी लेकिन सरकार ने सीवरेज सेस में मात्र 20 फीसदी की ही कटौती की है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2016 से लागू होगी। सीवरेज सेस के कारण राजधानी शिमला के लोगों पर पड़ रहे भारी बोझ को कम करने के लिए दिसंबर माह के नगर निगम के मासिक हाउस में प्रस्ताव पास कर सीवरेज सेस 15 फीसदी वसूलने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


नगर निगम के उप महापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में आयोजित हाउस में प्रदेश सरकार से सेस में कटौती का एक बार फिर आग्रह करने का फैसला लिया गया था। साथ ही सरकार की प्रतिक्रिया न आने तक नए बिल जारी करने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस के प्रस्ताव पर गौर करने के बाद सरकार से सीवरेज सेस 50 से घटाकर 30 फीसदी करने का फैसला लिया है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर नगर निगम ने अप्रैल 2015 से राजधानी शिमला में 50 फीसदी सीवरेज सेस लागू कर दिया था।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान ने कहा कि शिमला शहर के लिए सीवरेज सेस 50 फीसदी से घटा कर 30 फीसदी कर दिया गया है। इसे लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मेयर संजय चौहान ने कहा कि नगर निगम के हाउस ने सीवरेज सेस 50 से घटा कर 15 फीसदी करने की मांग की है। सरकार से सीवरेज सेस 15 फीसदी करने की मांग की जाएगी।


शहर के उपभोक्ताओं को नगर निगम अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह का तीन महीनों का बिल इस माह 50 फीसदी सीवरेज सेस के हिसाब से ही जारी करेगा। 30 फीसदी सीवरेज सेस पहली जनवरी 2016 से लागू होगा। इसलिए जनवरी के बाद जारी होने वाले बिलो में लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed