फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 new volvo buses in himachal soon: gs bali

प्रदेश में चलाई जाएंगी 30 नई वोल्वो बसें

Mon, 03 Aug 2015 10:36 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
30 new volvo buses in himachal soon: gs bali

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ऊना के स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए 30 नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। तीन चरणों में आने वाली बसों का पहला स्टॉक 10 बसों का ऑर्डर कर दिया है। दो वोल्वो बसें चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


यात्रियों को बेहतर खाना मिले, इसके लिए सभी ढाबा मालिकों को निर्देश दिए हैं। शिकायत पर घनौली स्थित दो ढाबों की संबद्धता रद्द कर दी है। कहां-कहां रूट की जरूरत है और कितने रूट दिए जाने चाहिए, इसको लेकर शीघ्र ही एक कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएगी जो विभाग को रूटों के संबंध में जानकारी देगा।

विज्ञापन

रोजगार के लिए सितंबर से शुरू किया जाएगा अभियान

30 new volvo buses in himachal soon: gs bali

उन्होंने कहा कि वे रोजगार को लेकर युवाओं से मिलेंगे। सितंबर से अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत हमीरपुर से की जाएगी। बाली ने कहा कि प्रदेश हित में सत्ता पक्ष और विपक्ष को मतभेद भुलाकर काम करना चाहिए। राजनीतिक विरोध तो ठीक है, लेकिन इसका असर व्यक्तिगत संबंधों पर नहीं पड़ना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ, मार्शल मेहता, आरएम ऊना विवेक लखनपाल, एएसपी वीरेंद्र धर्माणी, कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक शर्मा, राकेश कैलाश, अमन सहित अन्य उपस्थित रहे।

एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर फैसला आज

30 new volvo buses in himachal soon: gs bali

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के आठ हजार कर्मचारियों की दस मांगों पर आज फैसला आएगा। एमडी और संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। कर्मचारियों ने प्रबंधन के आश्वासन पर वर्क टू रूल दस दिन के लिए टाल दिया था। अब कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनी तो ये दोबारा वर्क टू रूल पर जाएंगे।

समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता के अनुसार बैठक में खाली पदों को भरने, पेंशन, 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कंडक्टरों को दो विशेष वेतन वृद्धियां, चार और छह हजार में काम कर रहे ड्राइवरों-कंडक्टरों को अधिसूचना के अनुसार वेतन, पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाने, ग्रेड पे से वंचित कर्मचारियों व अधिकारियों को ग्रेड पे देने, सभी बसों का बीमा, कर्मशालाओं की दुर्दशा में सुधार करने, ओवरटाइम की एकमुश्त अदायगी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रुके वित्तीय लाभ जारी करने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed