फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 New Low Floor Buses in Shimla City.

शिमला की 3 बड़ी खबरें: शहर में दौड़ेंगीं लो फ्लोर बसें, सड़क भी होगी चौड़ी

Mon, 20 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
30 New Low Floor Buses in Shimla City.

राजधानी शिमला में जल्द ही एचआरटीसी की 30 नई मुद्रिका बसें चलेंगी। एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में शिमला के लिए नई बसें खरीदने का फैसला लिया गया है। नई बसें चलने के बाद शहर के लोगों को ओवरलोड बसों से सफर से निजात मिलेगी। एचआरटीसी की 16 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में राजधानी शिमला के लिए नई बसें खरीदने को लेकर प्रस्ताव लाया गया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई है।

विज्ञापन


शहर के लोगों को जल्द से जल्द नई बसों की सुविधा मिल सके इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई बसें 30 सीटर होंगी और इन्हें लो फ्लोर डिजाइन करवाया जाएगा ताकि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों सहित अन्य विशेष श्रेणी यात्री आसानी से बसों में चढ़ और उतर सकें। नई बसें आने के बाद मौजूदा समय में शहर में चल रही पुरानी बसों को रिप्लेस किया जाएगा। जेएनएनयूआरएम के तहत शहर में आई अधिकतर लाल बसें अब खटारा हो गई हैं। निगम प्रबंधन सबसे पहले इन खटारा बसों को अपने बेड़े से हटा कर इनके स्थान पर नई बसों का संचालन करेगा। इसके अतिरिक्त लोगों की डिमांड पर नए रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


शहर की जरूरत के मद्देनजर लिया फैसला 
शहर की जरूरत को देखते हुए एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में 30 नई बसें खरीदने का फैसला लिया गया है। नई बसों से शहर में चल रही पुरानी बसों को रिप्लेस किया जाएगा। नई बसें चलने से शिमला के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।- देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने अपनी फेस बुक पेज पर भी दी जानकारी
सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों से जुड़े रहने वाले परिवहन मंत्री जीएस बाली ने राजधानी में 30 नई मुद्रिका बसें चलाने की सूचना अपने फेस बुक पेज के जरिये पब्लिक को दी है। बाली ने लिखा है कि जल्द ही शिमला के लोगों को नई बसों की सौगात मिलेगी। फेस बुक पेज पर शिमला के लोग नई बसें चलाने का फैसला लेने के लिए बाली का आभार जता रहे हैं।

2. धरोगड़ा में 70 लाख से बनेगा पीएचसी भवन
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की धरोगड़ा पंचायत में जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा। केंद्र खुलने से आसपास के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। फिलहाल, पंचायत के लोग डिस्पेंसरी पर आश्रित हैं। भवन बनते ही यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। लोक निर्माण विभाग धामी मंडल ने भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है।

विभाग का कहना है कि टेंडर होने के बाद संबंधित ठेकेदार को तुरंत काम अवार्ड कर दिया जाएगा। धरोगड़ा पंचायत शिमला ग्रामीण की सबसे पिछड़ी पंचायतों में मानी जाती है। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण के लिए करीब 70 लाख का एस्टिमेट बनाया है। विभाग के अधिकारियों ने वर्ष 2015 में ही पीएसी भवन निर्माण के लिए पंचायत घर के नजदीक जगह चिन्हित कर दी थी। 

सिरदर्द, जुकाम की दवा के लिए जाना पड़ता है जलोग 
धरोगड़ा पंचायत और उसके आसपास के लोगों को मौजूदा समय में सिरदर्द और जुकाम की दवा लेने के लिए भी पंचायत से करीब 20 किलोमीटर दूर जलोग पहुंचना पड़ता है। अगर वहां भी उपचार न हो पाए तो मजबूरन लोगों को 50 किलोमीटर दूर सुन्नी या फिर 100 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंच कर अपना उपचार करवाना पड़ता है। 

पीएचसी खुलने से दो दर्जन गांव के लोग होंगे लाभान्वित  
क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से धरोगड़ा और बाग पंचायत के करीब दो दर्जन गांव के लोगों को नजदीक उपचार करवाने की सुविधा मिलेगी। पंचायत के एईशा, भमनोल, घरोट, धरेच, मतोगड़ी, क्यालू, कांडा, लूणू, कंडानाड़, नतराड़, डमोग, धरोगड़ा, सन्दोआ, ऐवग, रोपटू, सरैया, गलाह आदि गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

3. जाम से मिलेगी निजात, चौड़ी होगी खलीणी सड़क
खलीणी बाईपास सड़क जल्द चौड़ी होगी। सड़क चौड़ी होने से वाहनों के लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। सड़क पर वाहनों का सफर सुरक्षित करने के लिए क्रैश बैरियर लगाएं जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग का दावा है कि 31 मार्च तक सड़क चौड़ी करने के लिए डंगों का निर्माण और सड़क किनारे क्रैश बैरियर का काम पूरा कर दिया जाएगा। खलीणी बाईपास पर सड़क को चौड़ा करने के लिए करोड़ों  की लागत से डंगों का निर्माण किया जा रहा है। 

सड़क तंग होने के कारण रोजाना सड़क पर जाम लगा रहता है। रोजाना सड़क से हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क चौड़ी होेने से जाम से निजात मिलेगी और सफर आसान होगा।  सड़क निर्माण में पेड़ों की रुकावटें आने के कारण पिछले डेढ़ साल से सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।


सौ मीटर लंबाई तक 20 फीट चौड़ी होगी सड़क 
खलीणी बाईपास पर सौ मीटर लंबाई तक करीब 20 फीट सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। शिमला शहर से खलीणी, बीसीएस, न्यू शिमला, विकासनगर, पंथाघाटी के लिए यहीं से वाहन जाते हैं। बाईपास पर एक साथ तीन तरफ से ट्रैफिक आता है, साथ ही शहर से खलीणी जाने के लिए उसी स्थान पर टर्निंग प्वाइंट भी है। एक साथ तीन तरफ से वाहनों के आने जाने और तंग सड़क होने के कारण सड़क पर सुबह से शाम तक वाहनों का जाम लगा रहता है। जाम लगने के कारण आधा दर्जन उपनगरों से शिमला की तरफ आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed