Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30% increase in drug trafficking cases; 630 accused arrested

Shimla News: नशा तस्करी के मामलों में 30 फीसदी वृद्धि, 630 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
30% increase in drug trafficking cases; 630 accused arrested
जिले में एक साल में चिट्टा तस्करी के 317 मामले दर्ज, 5.8 किलोग्राम चिट्टा किया बरामद
विज्ञापन


वर्ष 2025 में दर्ज किए गए थे 246 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में इस साल अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 317 मामले दर्ज किए हैं और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वर्ष 2025 की तुलना में नशा तस्करी के मामलों में 30 फीसदी और गिरफ्तारियों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चिट्टे की बरामदगी का आंकड़ा भी बढ़कर 5.8 किलोग्राम पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले यह 240 फीसदी की वृद्धि है।
विज्ञापन


शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 246 मामले दर्ज किए थे और 451 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले वर्ष 2024 में 227 मामले दर्ज हुए थे जबकि गिरफ्तारियों की संख्या 559 रही थी। इस तरह वर्ष 2026 में पिछले साल के मुकाबले 71 अधिक मामले दर्ज हुए और 179 अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई केवल नशे की छोटी खेप पकड़ने और तस्करी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। चिट्टे के अवैध कारोबार की आपूर्ति शृंखला और इससे जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का जोर तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ने और इस कारोबार में संलिप्त लोगों तक पहुंचने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने वर्ष 2025 में 1.7 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया था। वर्ष 2026 में तक यह मात्रा बढ़कर 5.8 किलोग्राम हो गई है। एक साल में बरामदगी में 4.1 किलोग्राम की वृद्धि हुई है। प्रतिशत के लिहाज से यह करीब 240 फीसदी अधिक है। इससे पहले वर्ष 2023 में 2.3 किलोग्राम और वर्ष 2024 में 2.7 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। वहीं एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने नशा माफिया की सफाई के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसमें शामिल हर दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed