{"_id":"55cf579f02e6f7c30bfaa49ea6943f37","slug":"30-doctor-get-appointment-on-contract-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिले तीस नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिले तीस नए डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 30 नए डॉक्टरों के तैनाती आदेश बुधवार देर रात जारी किए गए। डॉक्टरों की नियुक्ति अनुबंध आधार पर की गई है। सबसे अधिक चंबा जिले में सात डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सूबे में सरकारी डॉक्टर लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं। डाक्टरों की भारी कमी चल रही है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरन उन्हें प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसको ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने 30 डाक्टरों को अनुबंध के आधार पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। 25 जून को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विनीत चौधरी ने तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
चंबा में सात, किन्नौर, सोलन में चार-चार, शिमला में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति, सिरमौर, कांगड़ा और बिलासपुर में एक से दो नए डॉक्टर तैनात किए गए हैं।
एमबीबीएस डॉक्टरों को 26250 रुपये प्रतिमाह, वहीं विशेषज्ञ डाक्टरों की 40 हजार रुपये प्रति माह के आधार पर तैनाती दी गई है।