दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की खौफनाक हादसे में मौत, हर तरफ चीख पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत हो गई। यह बच्चियां छठी और चौथी कक्षा में पढ़ती थीं। इस हादसे से क्षेत्र में चीख पुकार का माहौल है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की हारचक्कियां पंचायत के धारकलां गांव स्थित तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत हो गई।
बच्चियां सरकारी स्कूल धारकलां में छुट्टी होने के बाद करीब 3 बजे घर पहुंची थीं। इसके बाद तीनों बच्चियां पशुओं को चराने के लिए गांव के साथ लगते तालाब के पास गईं। बताया जा रहा है कि बच्चियां तालाब में नहाने लग गई थीं जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
लेकिन, किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने बच्चियों को नहाते हुए नहीं देखा सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नहा रही थीं। इसके बाद तीनों बच्चियां को शाहपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर तीनों को मृतक घोषित कर दिया गया।
ईशा व अंजली दोनों सगी बहनें थीं
तालाब में डूबी कंचन देवी (10) पुत्री प्रवीन कुमारी छठी कक्षा में पढ़ती थी। ईशा देवी (10) पुत्री गगन सिंह छठी कक्षा में पढ़ती थी। अंजली देवी (8) पुत्री गगन सिंह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। ईशा व अंजली दोनों सगी बहनें थीं कंचन दोनों सगी बहनों के चाचा की बेटी थी।
गगन सिंह के परिवार में सिर्फ दो ही बेटियां थीं जिनकी डूबने से मौत हो गई। बच्चियां को डूबे हुए सबसे पहले कंचन देवी के भाई अनिषेत ने देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ताबाल बसे बच्चियों को बाहर निकाला गया। कंचन के पिता प्रवीन कुमार गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।