फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 month extension to outsource employees by electricity board

बिजली बोर्ड ने बढ़ाया आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्यकाल

Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
3 month extension to outsource employees by electricity board

राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 769 कर्मचारियों का कार्यकाल तीन माह बढ़ा दिया गया है। बिजली बोर्ड ने विभिन्न निजी कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किए गए आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं 30 जून तक जारी रखने का फैसला लिया है। इन कर्मियों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया था। 

विज्ञापन


आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कुल 769 कर्मियों में से 212 कुशल और 557 अकुशल कर्मी हैं। प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की घोषणा बजट में की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक अफसरशाही नीति बनाने में जुटी हुई है। आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनने के इंतजार में राज्य बिजली बोर्ड भी है।

विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों की नीति बनने के इंतजार में राज्य बिजली बोर्ड

3 month extension to outsource employees by electricity board
हिमाचल प्रदेश सरकार

इसी कड़ी में बोर्ड प्रबंधन ने आगामी फैसला होने तक तीन माह के लिए आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह सभी कर्मी सब डिवीजन, पावर हाउस में आपरेशन और मेंटेनेंस का काम करते हैं। चीफ इंजीनियर आपरेशन

नार्थ जोन के तहत 42 कुशल और 212 अकुशल कर्मी, साउथ जोन के तहत 57 कुशल और 175 अकुशल कर्मी, सेंट्रल जोन के तहत 19 कुशल और 86 अकुशल कर्मी, ईस्ट जोन के तहत 63 कुशल और 45 अकुशल कर्मी और चीफ इंजीनियर जनरल के तहत 31 कुशल और 39 अकुशल कर्मी कार्यरत हैं। बोर्ड की कार्यकारी निदेशक कार्मिक कुमुद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed