{"_id":"58079f664f1c1b716b70454b","slug":"3-gift-on-the-on-the-occasion-of-karva-chauth-by-hp-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर एक साथ 3 तोहफे, देख लीजिए नहीं तो पछताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर एक साथ 3 तोहफे, देख लीजिए नहीं तो पछताएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Oct 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को करवाचौथ पर एक साथ दिवाली के तीन तोहफे देने की घोषणा की है। निगम के कर्मचारियों को 6 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए), 5 फीसदी अंतरिम राहत (आईआर) और 6500 रुपये बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस दिवाली से पहले ही मिल जाएगा। जनवरी से अक्तूबर तक तक का देय महंगाई भत्ता और अंतरिम राहत राशि नवंबर माह में सैलरी और जीपीएफ में आएगी।
विज्ञापन
निगम में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से कनिष्ठ सहायक (आईटी) के 70 पद और राज्य लोक सेवा आयोग से सहायक कंप्यूटर प्रोग्रोमर का एक पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पॉलिसी के अनुसार निगम में 48 दिहाड़ीदारों को भी नियमित किया गया है।
विज्ञापन
बाली ने दावा किया कि गत तीन वर्षों में परिवहन और खाद्य आपूर्ति निगम के राजस्व में वृद्धि हुई है। आने वाले समय में निगमों को पूरी तरह से आत्म निर्भर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय तंगी के बावजूद परिवहन कर्मियों को महंगाई भत्ते की दो किस्तें एक साथ जारी की गई हैं।