फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 died in road accident near kotkhai shimla himachal pradesh

एक ही परिवार के बुझे तीन चिराग, हर तरफ चीख-पुकार

Sun, 17 Jul 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (शिमला) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
3 died in road accident near kotkhai shimla himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं। ये हादसा ठियोग-हाटकोटी सड़क पर बड़वीं गांव के पास बोलेरो जीप के खाई में गिरने के कारण हुआ। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे।

विज्ञापन


ये सभी शलौहा गांव से हाटकोटी मंदिर जाकर वहां से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वी गांव में कार खाई में गिर गई। कार को चला रहे नरेश शर्मा (45) पुत्र देवीदत्त शर्मा निवासी शलौहा, कांसो देवी (70) पत्नी देवी दत्त शर्मा और श्वेता (24) पुत्री लायक राम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

चार अगस्त को है बेटी अलका की शादी

3 died in road accident near kotkhai shimla himachal pradesh
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic

घायलों में अलका (26) पुत्री लायकराम शर्मा और मोहित (23) पुत्र लायकराम शर्मा को इलाज के लिए शिमला लाया गया, जबकि छैला में दुकान चलाने वाले मृतक नरेश शर्मा के घायल नौकर का कोटखाई अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। नरेश शर्मा मुख्यमंत्री

वीरभद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात वायरलैस इंस्पेक्टर लायकराम शर्मा के भाई थे। लायक राम शर्मा की बेटी अलका की शादी चार अगस्त को प्रस्तावित थी, इसीलिए वह हाटकोटी मंदिर माथा टेकने गई थी। घायलों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है और मृतकों को कोटखाई पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed