बारिश और बर्फबारी के बीच थमी तीन की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर की चपेट में आने से रामपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो प्रवासी मजदूर और एक स्थानीय रचोली पंचायत का निवासी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक शव नोगली के समीप तलाई के पास एनएच के किनारे मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क के किनारे बारिश में पड़ा मिला।
पुलिस ने जब उसे हिलाकर देखा तो पाया कि वह मर चुका है। यह व्यक्ति नेपाली मूल का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर भेज दिया है, लेकिन नेपाली मूल के व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जानकारी जुटाने के लिए नोगली में नेपाली मूल के लोगों से संपर्क कर रही है।
बारिश में रूक गई जिंदगी की सांसें
साथ ही पशाडा खड्ड के समीप दूसरे व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में बतौर मजदूर कार्यरत था। उसकी पहचान कृष्णचंद पुत्र कुंभदास, गांव जवाहा, खनेरी, रचोली पंचायत के तौर पर हुई है। कृष्ण वीरवार की रात को अपने घर जवाहा जा रहा था, लेकिन बारिश होने की वजह से वह पशाडा खड्ड के समीप ही पहुंच पाया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्ण की मौत कैसे हुई यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। अभी तक इसकी मौत का कारण ठंड की वजह माना जा रहा है। इसके अलावा कड़ाके की ठंड से सराहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान कृष्ण बहादुर पुत्र शेर सिंह, नेपाल के तौर पर हुई है।
पैर फिसलकर गिरा फिर उठ नहीं पाया
जानकारी के मुताबिक कृष्ण बहादुर अपने रिश्तेदार के घर किन्नू जा रहा था। रात को बारिश अधिक होने के कारण रास्ते में वह फिसल गया। इसके बाद बारिश व ठंड में उसे किसी की मदद नहीं मिल सकी। अधिक ठंड होने के कारण नेपाली मूल के इस व्यक्ति ने वहीं पर ही दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी लोगों को सुबह लगी।
पुलिस ने मौके पर आकर शव को को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस डीएसपी सोमदत्त ने की है। उन्होंने कहा कि तीनों ही मामलों में ठंड मरने की वजह मानी जा रही है, लेकिन सही स्थिति पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी।