फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   29 industries will be established in Himachal, 4,000 youth will get employment

Himachal News: हिमाचल में स्थापित होंगे 29 उद्योग, 4,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sat, 26 Aug 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 07:48 PM IST
सार

गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो की 27वीं बैठक हुई। ऊना जिला में मैसर्स पीआरसी एग्रोफ्रेश कंपनी हाइड्रोजन और इथेनॉल का निर्माण करेगी और इसके लिए उद्योग लगाएगी।

विज्ञापन
29 industries will be established in Himachal, 4,000 youth will get employment
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सिंगल विंडो की 27वीं बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1,483 करोड़ रुपये के निवेश से 29 उद्योग स्थापित होंगे। इन उद्योगों में करीब 4,000 युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सिंगल विंडो की 27वीं बैठक हुई। ऊना जिला में इन्फ्यूजन बीएफएस कंपनी हाइड्रोजन और इथेनॉल का निर्माण करेगी और इसके लिए उद्योग लगाएगी। वहीं,  मैसर्स पीआरसी एग्रोफ्रेश कंपनी शिमला जिले की ठियोग तहसील के गजेड़ी में इंटीग्रेटेड कोल्ड एटमॉस्फियर पल्प प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन


बैठक में कास्टिंग प्लेट और फिलिंग, इनवर्टर/बैटरी के निर्माण के लिए ईस्टमैन ऑटो एंड पावर नंदपुर बद्दी, मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए ईपीआईपी चरण-1 झाड़माजरी बद्दी, रोटावेटर ब्लेड और फोर्ज्ड पार्ट्स के निर्माण के लिए आरएसएच वेलनेस, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज के निर्माण के लिए क्लीन जाटर एंड अलाइड प्रोडक्ट्स, सोडा, पैक्ड पानी के निर्माण के लिए हिंदुस्तान फार्मास्यूटिकल्स नालागढ़ में उद्योग लगाएंगे। जिला सिरमौर में नॉन डेयरी व्हिप टॉपिंग के लिए मैसर्स विनसम टेक्सटाइल, पैनेसिया बायोटेक को सोलन में न्यूट्रास्यूटिकल निर्माण के लिए, आइसक्रीम हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड काे गांव किरपालपुर, तहसील नालागढ़ जिला सोलन में आइसक्रीम निर्माण के लिए उद्योग लगाने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा ऊना, गगरेट, सोलन और सिरमौर जिले में दो दर्जन से अधिक उद्योगों को स्थापित करने के लिए मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed