फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   29.02 lakh rupees offered in Baba Balaknath temple, visited the holy cave

Hamirpur News: बाबा बालकनाथ मंदिर में चढ़ा 29.02 लाख रुपये चढ़ावा, पवित्र गुफा के दर्शन किए

Mon, 10 Apr 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Apr 2023 08:47 PM IST
सार

बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में 29 लाख दो हजार 910 रुपये का नगद चढ़ावा चढ़ाया।

विज्ञापन
29.02 lakh rupees offered in Baba Balaknath temple, visited the holy cave
बाबा बालकनाथ मंदिर में कनाडा का जत्था। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में 29 लाख दो हजार 910 रुपये का नगद चढ़ावा चढ़ाया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने मंदिर में दो ग्राम 460 मिलीग्राम सोना, 155 ग्राम 390 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 10 पौंड, अमेरिका के 10 डॉलर, कनाडा के 20 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के पांच डॉलर, 10 यूरो, यूएई के 110 दिरम, कतर के एक और सऊदी अरब के पांच रियाल बाबा की सेवा में अर्पित किए। वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था कनाडा से पहले पंजाब पहुंचा और बाद में 50 बसों में सवार होकर बाबा बालकनाथ मंदिर में पहुंचा। इस दौरान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


कनाडा से बाबा की गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे सात हजार भक्त
 लाखों भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध बाबा की नगरी सोमवार को उस समय बाबा के जयकारों से गूंज उठी जब कनाडा से आए हुए लगभग सात हजार भक्तों का चाला भगत रंगड़ बादशाह के नेतृत्व में नाचते गाते और कंधों पर बाबाजी की फोटो और झंडे उठाकर मंदिर के मुख्य द्वार गेट नंबर एक पर पहुंचा। पूर्व में इस चाले को बीबी सत्या देवी के चाले के नाम से जाना जाता रहा है। लेकिन अब पूर्वजों की मान्यता को जीवित रखने के लिए उनके पुत्र रंगड़ बादशाह ने इस क्रम को जारी रखा है। कनाडा के भक्तों का यह 63वां चाला है। कनाडा से भक्तों का यह चाला शनिवार शाम को ही शाहतालाई पहुंच चुका था, रविवार को पूरा दिन और रात अखंड भंडारे और बाबा के गुणगान करने के बाद सोमवार सुबह 10 बजे के करीब हजारों भक्तों के साथ बाबा की गुफा की ओर प्रस्थान किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक इस विशाल चाले की लंबी लाइन में हर कोई बाबा के झंडे उठाकर बाबा की धुन में मस्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed