फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   283 students awarded at the first convocation of National Law University Shimla

Shimla: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला के पहले दीक्षांत समारोह में नवाजे 283 विद्यार्थी

Sat, 19 Nov 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला (घंडल) का शनिवार को कुफरी में पहला दीक्षांत समारोह हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दीपक गुप्ता, हिमाचल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने भी समारोह में शिरकत की। 

विज्ञापन
283 students awarded at the first convocation of National Law University Shimla
न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला (घंडल) का शनिवार को कुफरी में पहला दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 283 मेधावी डिग्री धारकों को नवाजा गया। 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, दो को छात्रवृत्ति, 108 को एलएलएम, 157 को बीए, बीबीए एलएलबी डिग्री और एक छात्र को पीएचडी की उपाधि देकर अलंकृत किया गया। गोल्ड मेडल पाने वालों में अधिकतर छात्राएं रहीं। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वे विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं। उन्होंने गोल्ड मेडल व डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। छात्रों को लॉ को कॅरिअर के रूप में अपनाने का महत्व भी बताया। कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट पेश की।  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दीपक गुप्ता, हिमाचल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने भी समारोह में शिरकत की।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद एहतशाम सैयद ने छात्र-छात्राओं को डिग्री, गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री से अलंकृत किया। 16 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए गए। दो को नकद फेलोशिप दी गई। इनमें रूबी यादव, शगुन शर्मा, वर्षिका शर्मा, अनुष्का उकरानी, प्रियंका ठाकुर, निखत जमवाल को गोल्ड मेडल सहित स्नातक डिग्री कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छह स्मृति गोल्ड मेडल दिए गए। निखत जमवाल ने तीन गोल्ड, प्रांजल शर्मा ने दो मेडल सहित फेलोशिप प्राप्त कर चांसलर फेलोशिप दस हजार, केके लुथरा मेमोरियल गोल्ड मेडल इन क्रिमिनल लॉ सोनू खंडेलवाल ने प्राप्त किया। बैच 2017-22 की प्रियंका ने पांच गोल्ड मेडल और एक नकद पुरस्कार, मानसी शर्मा, सुभाष शर्मा ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किए। समारोह में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. चंचल कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो. एसएस जसवाल और उनकी टीम ने समारोह में सहयोग किया। 
विज्ञापन


इन न्यायाधीशों को प्रदान की गई मानद उपाधि 
दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्याकांत, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और पूर्व मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश और पूर्व कुलाधिपति नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर को डॉक्टर ऑफ फिलॉसिफी ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed