फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   28 crore rupee grant for hrtc.

एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

Mon, 15 Jun 2015 09:54 AM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
28 crore rupee grant for hrtc.

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और लीव इन कैशमेंट का पैसा जल्द मिल जाएगा। वित्त विभाग ने एचआरटीसी को 28 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। इसमें एचआरटीसी 10 करोड़ रुपये लोन चुकता करेगा जबकि अन्य पैसे से कर्मचारियों और पेंशनरों की अदायगी की जाएगी।

विज्ञापन


इसी महीने निगम को यह पैसा जारी हुआ है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को 40 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की थी। 28 करोड़ रुपये की यह दूसरी किस्त है। एचआरटीसी के साढ़े तीन सौ कर्मचारी ऐसे हैं, जो छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन

निगम के कोष में नहीं था पैसा

28 crore rupee grant for hrtc.

इन्हें न तो छुट्टियों का पैसा मिला है और न ही ग्रेच्युटी दी गई है। निगम के कोष में पैसा न होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी खाली हाथ गए थे। निगम में ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिन्हें पेंशन नहीं मिली है। पेंशनर लगातार प्रदेश सरकार से यह मामला उठाते रहे हैं। परिवहन निगम का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की अदायगी की जाएगी।

एचआरटीसी के मुताबिक प्रदेश सरकार पथ परिवहन निगम को 160 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करेगी। इसमें से दो किस्तों में 68 करोड़ रुपये परिवहन निगम को मिले हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि प्रदेश पथ परिवहन निगम को इस महीने 28 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। इस राशि से परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित मामलों को निपटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed