{"_id":"61ddbd379f097b1eb40c2d1a","slug":"270-positive-including-166-students-of-nit-nine-mess-employees-shimla-news-sml3964017139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के 166 छात्रों, नौ मेस कर्मचारियों समेत 270 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के 166 छात्रों, नौ मेस कर्मचारियों समेत 270 पॉजिटिव
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बूस्टर डोज लगवाते वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को एनआईटी के 166 छात्रों और नौ मेस कर्मचारियों समेत 270 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के दो चिकित्सकों और सुजानपुर पुलिस थाना के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एनआईटी में लगातार छठे दिन कोरोना का विस्फोट हुआ है। होस्टल मेस के कर्मचारियों के संक्रमित निकलने के बाद हॉस्टल में रह रहे छात्रों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1038 सैंपल लिए गए। जिनमें से 173 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं आरटीपीसीआर में 97 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1038 सैंपल लिए गए। जिनमें से 270 पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे विशेष एहतियात बरतें तथा कोरोना संबंधी सभी नियमों एवं सावधानियों की अनुपालना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बगैर मास्क के बिल्कुल भी घर से बाहर न निकलें। कहीं पर भी अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।