{"_id":"65916252f8ca51a6820c7a34","slug":"27-will-be-made-from-17-crores-kilometers-of-new-roads-shimla-news-c-19-sml1001-282595-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 17 करोड़ से बनेंगी 27 \nकिलोमीटर नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 17 करोड़ से बनेंगी 27 किलोमीटर नई सड़कें
विज्ञापन
शिमला। नए साल पर ग्रामीण इलाकों के लोगों को नई सड़कों की सौगात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग 17 करोड़ की लागत से शिमला ग्रामीण इलाकों में 27 किलोमीटर लंबी तीन नई सड़कों का काम पूरा कर लेगा।
लोक निर्माण विभाग बाग से क्यालू तक साढ़े दस किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच करोड़ की लागत से करेगा। इसके अलावा धारघाट से सरकरी तक पांच करोड़ से 7 किलोमीटर सड़क का काम होगा। नए साल से सात करोड़ की लागत में गल्लू से पल्गेड़ तक नौ किलोमीटर नई सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय कुमार ने बताया कि विभाग अगले साल की शुरुआत तक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा। कुछ सड़कों पर ट्रायल हो चुका है और जल्द ही सड़कों पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई एंबुलेंस मार्ग भी बनाए जाएंगे। संवाद