{"_id":"61c5c2af5c4c1c31206259ef","slug":"27-thousand-crore-investment-in-himachal-pradesh-by-entrepreneures","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 27 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 27 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी
Sat, 25 Dec 2021 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:46 AM IST
सार
निवेशक हिमाचल में 27 हजार 7 सौ करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए आगे आए हैं। देश से कुल 282 निवेशकों ने राज्य में उद्योग लगाने की हामी भरी है। सबसे अधिक 3200 करोड़ का रक्षा क्षेत्र में निवेश कर उद्योग स्थापित होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयराम सरकार के चार साल पूरे होने और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंबा थाल भेंट किया जाएगा। मोदी के हिमाचल दौरे को यादगार बनाया जाएगा। बताते हैं कि चंबा रुमाल की तरह चंबा थाल भी विश्व प्रसिद्ध है। चंबा थाल नक्काशी कर सजाया जाता है।
विज्ञापन
निवेशक हिमाचल में 27 हजार 7 सौ करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए आगे आए हैं। देश से कुल 282 निवेशकों ने राज्य में उद्योग लगाने की हामी भरी है। सबसे अधिक 3200 करोड़ का रक्षा क्षेत्र में निवेश कर उद्योग स्थापित होगा। प्रदेश में 25 करोड़ से अधिक के निवेश कर रहे उद्योगपतियों को समारोह में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
ये बड़े निवेश करोड़ रुपये
रक्षा उद्योग 3200
डाटा सेंटर 900
एपीआई 850
वर्धमान 600
इंडिया फार्म 510
एक दर्जन सरकारी विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी
मंडी के पड्डल मैदान में 27 दिसंबर को एक दर्जन सरकारी विभागों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इनमें उद्योग विभाग की प्रदर्शनी प्रमुख है। इस स्टॉल में प्रदेश में निवेश के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दर्शाया जाएगा। कहां निवेश हो चुका है और कहां निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, यह जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य विभागों खासकर बिजली बोर्ड, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, बागवानी, कृषि, सौर ऊर्जा विभाग आदि भी स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन