फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   -27,724 crore loan to be provided to entire primary sector including agriculture in next year: Jairam

अगले वित्त वर्ष कृषि समेत पूरे प्राथमिक क्षेत्र को 27,724 करोड़ मिलेगा कर्ज: जयराम

Tue, 15 Dec 2020 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
-27,724 crore loan to be provided to entire primary sector including agriculture in next year: Jairam
सीएम जयराम ने नाबार्ड के सेमिनार की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के बीच नाबार्ड ने हिमाचल प्रदेश को 27,724 करोड़ का कर्ज देने की पेशकश की है। किसान आंदोलन के बीच नाबार्ड ने यह संभावना व्यक्त की है। नाबार्ड अगले साल सरकार को 1866 करोड़ रुपये बढ़ा हुआ कर्ज देगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से ‘किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उपज का समूहन’ विषय पर नाबार्ड स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2021-22 की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जरूरतें पूरा करने के लिए कृषि नीति लाने पर विचार कर रही है। सीएम ने कहा है कि राज्य में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए वर्ष 2021-22 के दौरान नाबार्ड की ओर से 27,724.04 करोड़ रुपये की अनुमानित ऋण क्षमता है। यह गत वर्ष 25857.26 करोड़ रुपये की क्षमता में 7.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

विज्ञापन


नाबार्ड को कृषि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम करना चाहिए, जिससे ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ हो। सीएम ने नाबार्ड स्टेट फोकस पेपर-2021-22 और ‘वेरियस रिफाइनेंस स्कीम ऑफ नाबार्ड’ पर आधारित पुस्तिका भी जारी की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि ‘द स्टेट फोकस पेपर’ विकास के लिए धन आवंटन को प्राथमिकता देने के लिए सरकार और बैंकर्ज की तरफ से ऋण और बुनियादी ढांचे की योजना तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य को अब तक आरआईडीएफ के तहत 8679.28 करोड़ की संचयी मदद मंजूर हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैंक सभी पात्र किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नाबार्ड का पेपर राज्य के बैंकों के लिए एसएलबीसी, अग्रणी बैंकों की ओर से वार्षिक ऋण योजना 2021-22 तैयार करने का आधार बनेगा।
विज्ञापन


सीएम ने इन संस्थाओं को सम्मानित किया 
मुख्यमंत्री ने पांच किसान संगठनों, विजेश्वरी एग्रो मार्केटिंग कॉआपरेटिव सोसायटी सिरमौर, शिवम मिल्क प्रोड्यूसर कोआपरेटिव सोसायटी नालागढ़, मणिमहेश किसान उत्पादक कोआपरेटिव सोसायटी भरमौर, सब्जी उत्पादक कोऑपरेटिव सोसायटी करसोग और हिम ग्रामीण कृषि उत्पादक एवं मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसायटी धनाली कुल्लू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed