{"_id":"81a5fdb63772c0c34447da2e9d379655","slug":"268-tgt-promoted-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 268 टीजीटी को सरकार का तोहफा, मिली प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
268 टीजीटी को सरकार का तोहफा, मिली प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात 268 टीजीटी को पदोन्नत कर पीजीटी बना दिया गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने पदोन्नति के साथ ही तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। पदोन्नत शिक्षकों को दस दिसंबर तक ज्वाइन करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
11 विषयों को पढ़ाने वाले टीजीटी पदोन्नत किए गए हैं। अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले 50, हिंदी के 30, इतिहास के 61, राजनीति शास्त्र के 32, अर्थशास्त्र के 26, समाजशास्त्र के 2, गणित के 40, संस्कृत के 13, बायोलॉजी के 3, केमिस्ट्री के 8 और फिजिक्स विषय पढ़ाने वाले 3 टीजीटी को पदोन्नति देकर पीजीटी बनाया गया है।
विज्ञापन
पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 रुपये पे स्केल और 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इन शिक्षकों को पोस्ट ग्रेजूएशन करने के बाद पदोन्नति मिली है।