फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   26250 unemployed in 19 months in Himachal, case raised in assembly

हिमाचल में 19 महीने में बढ़े 26250 बेरोजगार, विधानसभा में उठा मामला

Sat, 14 Dec 2019 11:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
26250 unemployed in 19 months in Himachal, case raised in assembly
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले 19 महीने में प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में 26,250 बढ़ी है। यह जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के सवाल की लिखित जवाब मे दी है। 

विज्ञापन


जिला         अप्रैल, 2018      अक्तूबर, 2019
बिलासपुर     53,877           55,793
चंबा              56,743           62,267
हमीरपुर         67, 342         67, 094
कांगड़ा            1,88,702       1,96, 965
किन्नौर           9,297              9,071
कुल्लू               46,416           49,992
लाहौल-स्पीति    4481              5095
मंडी                 1,48,518      1,54,321
शिमला             81,431         78,849
सिरमौर             57,615        59,354
सोलन                59,735        58,820
ऊना                   63,310         65,996

हरियाणा के कुंडली में अपनी जमीन बेचेगी सरकार

हरियाणा के कुंडली में हिमाचल सरकार अपनी जमीन बेचेगी। यह फैसला वीरवार देर रात हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में गुपचुच तरीके से लिया गया। शुक्रवार को प्रश्न काल शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह गलत फैसला है और हिमाचल के हित के खिलाफ है। उन्होंने इस बारे में सरकार से  मामले की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है और इसकी देखरेख लागत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। साथ ही इस जमीन का उपयोग भी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बेचने में भी हिमाचल की हित की बात कर रहे हैं। दिल्ली से 40-45 किलोमीटर की दूरी पर यह जमीन है, यहां से दिल्ली जाने में 50 मिनट लगते हैं, इसे बेचने की मंशा ठीक नहीं है।

इसे मंत्रिमंडल की उपसमिति को भेजा जाए। इस पर सरकार ने असहमति जताई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में हरियाणा के कुंडली के पास यह एचपीएमसी के जमीन है, इसे जीएडी को दे दिया है। इस जमीन पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब हिमाचल प्रदेश का सेब भी आजादपुर मंडी की बजाए चंडीगढ़, परवाणू सहित अन्य मंडियों में जा रहा है।

इसलिए बागवानी कार्यों के लिए भी इस जमीन की उपयोगिता नहीं रह गई है। इस बारे में कोर्ट में केस चल रहा है, जिस पर पैरवी की फीस देनी पड़ रही है। इसकी निगरानी के लिए अभी तक 65 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। सीएम ने कहा कि विपक्ष मेहरबानी करके गलत बात न करे, यह व्यावहारिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed