फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   26 outsources of DDU Hospital Order of termination of service of employees

Shimla News: डीडीयू अस्पताल के 26 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा बंद के आदेश

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
26 outsources of DDU Hospital

Order of termination of service of employees
कोरोनाकाल में अनुबंध आधार पर रखे थे यह कर्मी
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के पास पहुंचे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में कार्यरत 26 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा बंद करने का फरमान जारी हुआ है। कर्मचारियों को बुधवार को जैसे ही उनके ठेकेदारों के जरिये इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। कर्मचारी तुरंत प्रबंधन और शाम के समय स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से मिले तथा सेवा विस्तार मांगा। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें नौकरी से न निकालने का आश्वासन दिया।

कोरोना महामारी के दौरान डीडीयू अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय की तैनाती की थी। लेकिन बुधवार को अचानक अस्पताल प्रबंधन ने इनकी सेवा बंद करने को लेकर कंपनी को चिट्ठी भेज दी। इसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर जो सेवा विस्तार की अवधि दी थी वह पूरी हो गई है। लिहाजा इसकी जानकारी दी है। इनका मामला सरकार को भेजा है। कमला नेहरू अस्पताल से निकाले गए 13 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुधवार दोपहर बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य से भी मिले। जोगिंदर पाल, संजीव, ईश्वरदास, दीनानाथ, सुभाष और कामेश्वर ने उन्हें अस्पताल से काम से निकाले जाने की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि 2 दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। केएनएच में 13 चतुर्थ श्रेणी आउसोर्स कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article