{"_id":"69e4c2aebdef8a2cab0d8e6e","slug":"26-grams-of-chitta-recovered-from-a-youth-from-punjab-in-tutikandi-shimla-news-c-19-sml1002-708425-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टुटीकंडी में पंजाब का युवक से 26 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टुटीकंडी में पंजाब का युवक से 26 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में पंजाब समेत अन्य राज्यों से नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में टुटीकंडी क्रॉसिंग पर गश्त कर रही पुलिस ने एचआरटीसी बस को रुकवाकर जांच की। तलाशी के दौरान एक युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान राजदीप सिंह निवासी गांव पंडोरी बडेच, डाकघर बलकलां, तहसील बटाला, पुलिस थाना हरकामोह, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम शनिवार रात टुटीकंडी क्रॉसिंग और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से आ रही एचआरटीसी बस में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में युवक के बैग की जांच की गई। इसमें काले टैप में लिपटा पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर यह पदार्थ चिट्टा पाया गया, जिसका वजन करीब 26 ग्राम था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। शिमला पुलिस ने इस साल एनडीपीएस अधिनियम के तहत 101 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 177 आरोपी सीधे मामलों में और 38 आरोपी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में बैठे युवक से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी, शिमला