{"_id":"5777d55d4f1c1bd04979b3ef","slug":"26-august-last-date-to-apply-for-himachal-govt-departmental-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तारीख तक करें विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तारीख तक करें विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
Test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अप्रैल महीने में हुई विभागीय परीक्षा का परिणाम हिपा की साइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही अब हिपा के विभागीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आगामी विभागीय परीक्षा 14 से 22 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय परीक्षा विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवा, हिप्र वन सेवाएं, सभी अन्य राजपत्रित कर्मचारी तथा
विज्ञापन
पात्र अराजपत्रित अधिकारी, वरिष्ठ सहायक तकनीकी एवं गैर तकनीकी, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड के सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल इंजीनियर, हिप्र पर्यटन विकास निगम के
विज्ञापन
सहायक अभियंता, वरिष्ठ प्रबंधक शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वित्तीय प्रशासन की परीक्षा का आयोजन हिपा के अलावा मंडी तथा धर्मशाला में भी किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि विभागीय परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन
प्रपत्र पर आवेदन के साथ दो अनुप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो सहित संबंधित विभागाध्यक्षों के माध्यम से हिपा के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव को 26 अगस्त तक भेज सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपने आवेदन की अग्रिम प्रति सीधे विभागीय
परीक्षा बोर्ड के सचिव को भी भेज सकते हैं। अग्रिम प्रति तभी मान्य होगी यदि विभागाध्यक्ष द्वारा पात्रता सत्यापित करके आवेदन पत्र परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पूर्व विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव के कार्यालय में प्राप्त हो जाएगा।