फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   254 person become corna postive in shimla

आईजीएमसी के एमएस समेत जिले में 254 लोग संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
254 person become corna postive in shimla
केएनएच के दो कर्र्मचारी भी संक्रमित, शिमला शहर से 202 लोग निकले पॉजिटिव
विज्ञापन

क्रॉसर
मशोबरा का एक होटल माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 254 नए मामले आए। वहीं आईजीएमसी के एमएस भी संक्रमित हो गए। बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब होम आईसोलेट हो गए हैं। इनके पीए भी संक्रमित हैं।
आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। वहीं केएनएच के दो कर्मचारी भी संक्रमित निकले हैं। जिला प्रशासन ने मशोबरा के एक निजी होटल को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। वीरवार शाम को ग्रामीण एसडीएम बाबू राम शर्मा ने इस बाबत आदेश जारी किए। होटल के कर्मियों समेत बाहर से आए कई लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को कोरोना के 254 नए मामले आए हैं। इनमें 202 मामले शिमला शहर से हैं। इसके अलावा आईजीएमसी से 25, मशोबरा से 22, संजौली से 15, डीडीयू से 13, तेंजिन अस्पताल से 12, विकासनगर और कसुम्पटी से 9-9, सेना अस्पताल से 8, न्यू शिमला, लोअर बाजार से 7-7 खलीनी से 6, टुटीकंडी, नाभा, सुन्नी से 5-5, कुफ्टाधार, कैंथू, मैहली, रामबाजार से 4-4, लक्कड़ बाजार, समरहिल, कच्चीघाटी, केएनएच से 3-3, कंगनाधार, कनलोग, फागली, कृष्णानगर, जाखू से 2-2, चक्कर, मल्याणा, भट्टाकुफर, भराड़ी, ढली, पंथाघाटी, निगम विहार, अन्नाडेल से एक-एक मामला आया है। ऊपरी शिमला के कोटखाई से 14, नेरवा से 8, रोहड़ू से 7, रामपुर, कुमारसैन से 4-4, ननखड़ी 3, खनेरी से एक मामला है। इनमें से अधिकांश लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। अभी आईजीएमसी में पंद्रह और मशोबरा स्थित कोविड सेंटर में पांच मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

676 किशोरों को लगी वैक्सीन
जिला शिमला में वीरवार को 15 से 18 साल के 676 किशोरों को वीरवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा सीनियर सिटीजन और हेल्थ केयर समेत 802 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी।

डाइट शामलाघाट के चार शिक्षक पॉजिटिव
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शामलाघाट में चार शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संस्थान में पहला पॉजिटिव मामला आठ जनवरी को आया था जबकि सात से शिक्षक छुट्टी पर चल रहे थे। गनीमत यह रही कि संस्थान में छह जनवरी से प्रशिक्षुओं का आना बंद हो गया। संस्थान में ग्यारह जनवरी को तीन और शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। यह तीनों शिक्षक आठ से लेकर दस तक छुट्टी पर चल रहे थे। संस्थान के प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने कहा कि यह सभी शिक्षक होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed