फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2500 applied for the post of driver in himachal agriculture department

चालकों के 20 पदों के लिए हजारों आवेदन, बीए-एमए पास भी दौड़ में

Thu, 10 Jan 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, ऊना
विपिन काला, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jan 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
2500 applied for the post of driver in himachal agriculture department

कृषि विभाग में चालक बनने के लिए बीए-एमए पास युवाओं ने भी आवेदन किया है। नौकरी के लिए भटक रहे बीए और एमए पास युवाओं के पास अब कोई चारा नहीं बचा है। विभाग में चालकों के बीस पदों के लिए 2800 बेरोजगारों ने आवेदन कर दिया है। इनमें से बीए और एमए पास युवा भी हैं। आवेदकों की इतनी संख्या देखकर विभाग के लिए भर्ती करवाना सिरदर्दी बन गया है।

विज्ञापन


अभी तक तय नहीं है कि चालकों की भर्ती कैसे की जाए। सरकार अगर कृषि विभाग में चालकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया अपनाती है तो इसे पूरा करने में करीब आठ माह का समय लगेगा। कृषि विभाग में अभी चालकों की कमी लंबे समय से चली हुई है और कम से कम समय में चालकों के पदों को भरने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


किसी भी भर्ती प्रक्रिया में अगर लिखित परीक्षा ली जाती है तो इससे कम से कम आठ माह का समय लगना तय है। पहले लिखित परीक्षा लेने में समय लगता है। इसके बाद चालकों का ड्राइविंग टेस्ट लेने में भी काफी समय लगता है। ऐसे में चालकों की भर्ती में कम से कम आठ माह लग जाते हैं। सरकार आठ माह तक बिना चालकों के फील्ड में काम नहीं करा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों की भर्ती के बिना वाहनों को लंबे समय तक खड़ा भी नहीं रखा जा सकता। चालकों की सीधी भर्ती करना विभाग के लिए आसान नहीं है,  चालकों का ड्राइविंग टेस्ट लेकर चयन करना आसान नहीं होगा कि कौन मेरिट में आए हैं।

दसवीं पास रखी है विभाग ने योग्यता

सरकार ने कृषि विभाग में चालकों की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी है। कृषि विभाग में चालकों के पद के लिए दसवीं, बीए और एमए पास उम्मीदवारों ने भी आवेदन कर रखा है।  

कृषि निदेशक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि विभाग में चालकों के बीस पदों के लिए 2800 ने आवेदन किया है। इसके लिए विभाग ने कमेटी बनाई है और चालकों की भर्ती लिखित परीक्षा के बाद ही की जाएगी। चालकों के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed