फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   25 thousand electric poles rented to Reliance Company in Himachal Pradesh

रिलायंस कंपनी को किराये पर दे दिए 25 हजार बिजली के खंभे

Sun, 16 Feb 2020 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 12:33 PM IST
सार

  • अब विद्युत तारों के साथ मोबाइल कंपनी बिछा रही है केबल
  • लोगों और विपक्ष ने बिजली बोर्ड के फैसले पर उठाए सवाल

विज्ञापन
25 thousand electric poles rented to Reliance Company in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैसे कमाने के लिए बिजली बोर्ड ने रिलायंस कंपनी को हिमाचल में अपने 25000 पोल यानी खंभे किराये पर दे दिए हैं। हिमाचल में पहली बार बिजली के खंभे किराये पर दिए गए हैं। रिलायंस कंपनी जियो की फाइबर अब जमीन के बजाय बिजली पोल पर ही बिछाकर लोगों को मोबाइल नेटवर्क देगी।

विज्ञापन


कंपनी ने हिमाचल में बिजली खंभों पर तारों के साथ अपनी केबल बिछाना शुरू कर दी है। बिजली के खंभे किराये पर देने को लेकर लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। लोगों का सवाल है कि अगर कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। 
विज्ञापन


सरकार कंगाल, किराये पर देने पड़ रहे खंभे : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा से सरकार चल नहीं रही है। क्या सरकार कंगाल हो गई है, जो उसे हिमाचल में बिजली बोर्ड के खंभे किराये पर देने की नौबत आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार

हिमाचल बचाओ मंच के प्रदेशाध्यक्ष एसएस गुलेरिया ने सवाल उठाया कि मोबाइल नेटवर्क की कंपनी की केबल बिजली पोल में लगाने से अगर किसी की जान गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। यह सरकार की कंगाली के संकेत तो नहीं।

सवाल तो यह भी है कि बोर्ड ने कई खंभे लोगों की निजी जमीन पर भी लगा रखे हैं। क्या निजी जमीन मालिकों से बोर्ड ने निर्णय लेने से पहले सहमति ली। नाम न छापने की शर्त पर बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एक वरिष्ठ इंजीनियर अफसर ने कहा कि पोल किराये पर देने का फैसला गलत है। यह सुरक्षा से खिलवाड़ है। 

एक पोल का किराया 700 रुपये
19 सितंबर, 2019 को बिजली बोर्ड की बीओडी में रिलायंस कंपनी को हिमाचल के 25000 पोल किराये पर देने का निर्णय लिया गया। एक पोल का साल के लिए किराया 697 रुपये रखा गया। 8.7 करोड़ कंपनी ने एडवांस के तौर पर बोर्ड को दे दिए हैं। कंपनी ने पांच साल के लिए एग्रीमेंट किया है। 

क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली बोर्ड के चीफ मैटेरियल मैनेजमेंट अधिकारी मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि बोर्ड और जनहित में पारदर्शी तरीके से 25000 पोल रिलायंस कंपनी को किराये पर देने का फैसला लिया गया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed