फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 percent discount on fare at HRTC green card.

क्या बात! एचआरटीसी ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात

Mon, 07 Sep 2015 10:23 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
25 percent discount on fare at HRTC green card.

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ग्रीन कार्ड सेवा में फेरबदल कर रहा है। यात्रियों को अब एक से 50 किलोमीटर सफर करने पर किराये में 25 फीसदी छूट मिलेगी। पहले कम से कम 40 से 60 किलोमीटर सफर करने पर ही किराये में 30 फीसदी छूट मिलती थी। कार्ड पहले की तरह 50 रुपये में बनेगा।

विज्ञापन


हालांकि इसकी वैधता पांच से घटाकर दो साल कर दी गई है। बस अड्डा इंचार्ज के कार्यालय में यात्री ग्रीन कार्ड बनवा सकते हैं। निगम ने यह निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी कर दिए हैं। यह व्यवस्था पंद्रह दिन के भीतर लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

2013 में शुरू की थी सुविधा

25 percent discount on fare at HRTC green card.

आरएम तारादेवी शिमला वनीता वर्मा ने बताया कि नए ग्रीन कार्ड छपाए जा रहे हैं। सोलन के आरएम डीके नारंग ने भी माना कि उन्हें निर्देश मिल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम ने वर्ष 2013 में ग्रीन कार्ड की सुविधा शुरू की थी। 40 से 60 किमी के बीच सफर करने वालों को इसका फायदा हुआ।

40 किमी से कम सफर करने वालों के लिए येलो कार्ड था। इसमें 20 फीसदी छूट दी जाती थी। एचआरटीसी ने येलो कार्ड की सुविधा अब बंद कर दी है। येलो कार्ड वाले यात्री भी अब ग्रीन कार्ड बनवाकर किराये में छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed