फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 per cent fare discount for womens in hrtc buses: gs bali

स्वतंत्रता दिवस पर परिवहन मंत्री ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

Mon, 17 Aug 2015 09:26 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
25 per cent fare discount for womens in hrtc buses: gs bali

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऐलान किया कि 17 अगस्त से प्रदेश में न्यूनतम किराये को छोड़कर हिमाचल पथ परिवहन निगम की अन्य बसों में महिलाओं को बस किराये में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। निगम की बसों में महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष महिला दल गठित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह दल आकस्मिक निरीक्षण करके महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए महिला मित्र एवं सहायक परिवहन निरीक्षक की तैनाती हर बस अड्डे में की जाएगी। प्रदेश के शहरों में विशेष महिला बसें चलाई जाएंगे जिसमें चालक भी महिलाएं ही होंगी। जल्द महिला चालक कौशल विकास योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

महिला चालक कौशल विकास योजना जल्द

25 per cent fare discount for womens in hrtc buses: gs bali

इसमें कोई भी महिला निगम के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में रोजाना दो घंटे निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी। बाली ने निगम के नियमित और अनुबंध पर तैनात चालकों-परिचालकों का बीमा कवर दो लाख रुपये करने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री ने मंडी से टांडा (कांगड़ा) के लिए नई बस जबकि मनाली से जयपुर और धर्मशाला से श्रीनगर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की घोषणा की।

इसके अलावा शिमला, धर्मशाला, मंडी और मनाली से चंडीगढ़ के लिए 8 से 10 सीटर हाई एंड लग्जरी बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सात नए आईटीआई डोडरा क्वार, सायरी, भराड़ी, नगरोटा बगवां, भदरेसा और मंडी के कोटली व पधर में स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed