फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 million budget for natural farming in himachal

प्राकृतिक खेती के लिए 25 करोड़ बजट : डॉ. मारकंडा

Thu, 01 Nov 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Thu, 01 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
25 million budget for natural farming in himachal

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि किसान-बागवानों के लिए सरकार कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए खुशहाल किसान योजना शुरू की गई है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


240 करोड़ रुपये की राशि उपजाऊ भूमि के लिए सिंचाई योजना के लिए खर्च की। सरकार प्राकृतिक कृषि के लिए 90 प्रतिशत अनुदान देगी। प्रदेश के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


किसानों के लिए 25 लाख रुपये कृषक सामान, ट्रैक्टर पंप गाड़ी, मशीन खरीदने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। हर बागवान किसान को सरकारी बैंकों के माध्यम से ऋण पर अनुदान दिया जाता है। किसानों को किसी भी कृषि संबंधी काम करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव का कोई भी किसान कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर जानकारी और अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है। इस मौके पर एसडीएम चेत सिंह, डीएसपी रोहित मृगपुरी, भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, जीवन ठाकुर, ओंकार चंद शाह, मदन लाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed