फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 candidates selected for phd admission in NIT Hamirpur

NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर में पीएचडी के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन, सूची जारी

Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

चयनित शोधार्थियों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।

विज्ञापन
25 candidates selected for phd admission in NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने मेरिट के आधार पर सिविल, मेकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग समेत चौदह विभिन्न विभागों में पीएचडी में प्रवेश के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन किया है। चयनित शोधार्थियों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।

विज्ञापन


जहां पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। एनआईटी हमीरपुर ने पीएचडी में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से 14 दिसंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ सामान्य श्रेणी, आर्थिक रूप से कमजोर, ओबीसी, एनसीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद पांच जनवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार हुआ। अब संस्थान ने चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। अब दाखिले की आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। चयनित शोधार्थियों को एक-एक मुख्य पर्यवेक्षक मिलेगा। सहायक पर्यवेक्षक की अगर आवश्यकता महसूस होगी तो पीएचडी अध्यादेश के अनुसार अगले चरण में उपलब्ध करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों का पीएचडी के लिए चयन
आदित्य ठाकुर और वंशिका का चयन सिविल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। सोहित सिंह, याजुश वालिया और अमित सन्याल का चयन मेकेनिकल, दीपिका सूद और अतुल चड्ढा इलेक्ट्रिकल, आकाश का चयन इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, हिमांशु कुमार और एमडी अतयुल्ला का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, याजुश वालिया का मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में, अंशुल शर्मा और अभिषेक भारद्वाज का चयन फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस के लिए, विशाल चंदेल, मनीषा शर्मा, रोहित चौहान, हेमराज और रोजी शर्मा का चयन मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग के लिए, जबकि अंकिता शर्मा और अंकित शर्मा का चयन रसायन विज्ञान में पीएचडी के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed