शिमला: छह राज्यों में 10 सितंबर को लगेंगे 25 रक्तदान शिविर
शिविर का आयोजन कंपीटेंट फाउंडेशन के साथ किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन है। कैंप का आरंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल करेंगे। शिविर का संचालन भाजपा के आईटी सेल की ओर से किया जाएगा।
विस्तार
हिमाचल भाजपा और शिमला के अन्य सामाजिक संगठन 10 सितंबर को रिज मैदान पर सुबह साढे़ नौ बजे रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। शिविर का आयोजन कंपीटेंट फाउंडेशन के साथ किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन है। कैंप का आरंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल करेंगे। शिविर का संचालन भाजपा के आईटी सेल की ओर से किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि हरदीप सिंह पुरी केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, जल शक्ति मंत्री गेस्ट ऑफ ऑनर और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता करेंगे।
कंपीटेंट फाउंडेशन अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इस दिन छह राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल में 25 रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जा रही है, जिसमें हिमाचल में रिज मैदान शिमला, ऊना में ब्लड बैंक, कसौली में होटल आर मेरीडियन, बद्दी में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में इन शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। इन रक्तदान शिविरों को मिलाकर इस संस्थान ने 70 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। इस दिन भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का 58वां जन्मदिन भी है।