फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   24 hours in fruit markets Police personnel will be deployed

Shimla News: फल मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे पुलिस जवान

Tue, 16 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
24 hours in fruit markets 
Police personnel will be deployed
एपीएमसी की बैठक में दिए प्रबंध करने के निर्देश
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखे पुलिस : वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेब सीजन को लेकर एपीएमसी ने पुलिस से यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का आग्रह किया है। फल मंडी भट्ठाकुफर, पराला और मेहंदली में एक हफ्ते के भीतर 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।

ढली स्थित एपीएमसी कार्यालय में मंगलवार को सेब सीजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी के चेयरमेन देवानंद वर्मा ने की। बैठक में फैसला लिया कि आढ़तियों और लदानियों को मंडी में सेब की खरीद फरोख्त के दौरान पहचानपत्र लगाना आवश्यक होगा। बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी मौजूद रहे। चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि अब सेब सीजन रफ्तार पकड़ने वाला है। इसके लिए पहले से तैयारियां करनी होंगी।
विज्ञापन

ट्रांस्पोर्टरों को जीपीएस से लैस वाहनों का प्रबंध करने को कहा है। कहा कि किराया वही वसूलें जो सरकार ने तय कर रखा है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ट्रांस्पोर्टरों से आग्रह किया कि वह ओवरलोडिंग न करें। इस वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बैठक में बागवानों और ट्रांस्पोर्टरों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया उपमंडल स्तर पर सेब सीजन के दौरान वाहनों से की जाने वाली अवैध वसूली को बंद करें। इस अवसर पर एपीएमसी सचिव देवराज कश्यप, उद्यान विकास अधिकारी शिमला प्रियंवदा, भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप चौहान सहित कई ट्रांस्पोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article